देहात कोतवाली क्षेत्र में रेलवे लाइन के किनारे
रिक्शा चालक का शव पड़ा मिला। शव की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच
गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
देहात
कोतवाली क्षेत्र के पतलुइया मजरा नानकगंज निवासी मुनेंद्र (35) पुत्र मथुरा
का शव शनिवार की सुबह कोतवाली देहात क्षेत्र के कटैया गांव के पास रेलवे
लाइन के किनारे पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर
पोस्टमार्टम का भेज दिया।
परिजनों ने बताया कि मुनेंद्र लखनऊ में रिक्शा
चलाने का काम करते थे। वह प्रतिदिन लखनऊ आता जाता था। वह शुक्रवार की सुबह
भी लखनऊ जाने को निकले थे, पर वह वापस नहीं लौटे। शनिवार की सुबह जब गांव
के लोग शौच को निकले तो मुनेंद्र के शव को देख कर जानकारी परिजनों को दी।
उसके तीन पुत्र और दो पुत्रियां है। मुनेंद्र ही परिवार को खर्च चलाते थे।
उनकी मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। पुलिस ने शव का
पोस्टमार्टम कराके शव परिजनों को सौंप दिया।