फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के सवाल पर मंदिर-मस्जिद का मुद्दा आगे कर देती भाजपा : शकील

विज्ञापन
फोटो-30-पत्रकारों से बात करते शकील नदवी। संवाद
विज्ञापन
बिलग्राम। समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष शकील नदवी ने कहा कि सपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के चयन का काम नवंबर में पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि विकास के मुद्दों पर सवाल उठते ही भाजपा मंदिर-मस्जिद जैसे मुद्दों को आगे कर देती है। बिलग्राम में सपा नेता अफसर अली के आवास पर शनिवार को उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में शकील नदवी ने दावा किया कि पीडीए का कुनबा हर दिन बढ़ेगा। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार मतदाता सूची से वोट कटवाने और गलत तरीके से नाम दर्ज करवाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सपा अपने काम-काज के आधार पर चुनाव लड़ेगी। बैठक में सपा नेता नाजिम खां, अफसर अली, मोबीन खां, बिहारी लाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें