फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: चुनाव जीतने का सबसे बड़ा महामंत्र वोट बनवाना है

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। चुनाव जीतने का सबसे बड़ा महामंत्र वोट बनवाना है। भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री नीरज सिंह ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से गांधी जयंती तक चलाए जाने वाले सेवा पखवाड़ा की कार्यशाला में कहा कि भाजपा पदाधिकारी-कार्यकर्ता विधान परिषद सदस्य और पंचायत चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन

कार्यशाला में पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री ने कहा कि भाजपा का चुनावी प्रबंधन देश में मौजूद किसी भी पार्टी की तुलना में सबसे मजबूत है। ऐसे में पार्टी को सभी सीटों पर जीत सुनिश्चित करनी होगी। चुनाव में हर एक कार्यकर्ता को उसकी योग्यता के अनुसार जिम्मेदारी दी जाएगी। शिक्षक और स्नातक विधान परिषद सदस्य का चुनाव प्रबंधन और संपर्क का चुनाव है। कार्यकर्ता को पूरी ताकत से इन चुनावों में जीत दर्ज करने के लिए जुटना होगा।
कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकारों में गांव और गरीबों के विकास और उत्थान के रुपये बिचौलियों और भ्रष्टाचारियों की जेब में जाते थे। अब पैसा सीधा उनके खाते में पहुंच रहा है। संगठन और जिलाध्यक्ष की तारीफ करते हुए कहा कि अजीत सिंह बब्बन में नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का अनोखा सामंजस्य देखने को मिलता है। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि सेवा पखवाड़ा में रक्तदान, साफ-सफाई अभियान के साथ प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। एमएलसी अशोक अग्रवाल को विधान परिषद याचिका समिति का अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर जिलाध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यशाला में क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री विमल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष विद्याराम वर्मा, राम बहादुर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, राजीव रंजन मिश्रा, श्रीकृष्ण शास्त्री, सौरभ मिश्र, डीसीबी चेयरमैन अशोक सिंह, पालिकाध्यक्ष मधुर मिश्रा, राजेश अग्निहोत्री, कर्मवीर सिंह, सिद्ध प्रताप मौर्य, संदीप सिंह, श्रवण कनौजिया, संजय सिंह, प्रीतेश दीक्षित, विनोद राठौर, अनुराग मिश्र, सतेंद्र राजपूत, अविनाश पांडे, अजय शुक्ला, नीतू चंद्रा, मंगतराम, आजाद भदौरिया, मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें