फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राधिकरण का आमजन को सस्ता और सुलभ न्याय उपलब्ध कराना ध्येय : जिला जज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का रविवार को श्रीशचंद्र बरातघर में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर लगाया गया। शिविर में लोगों को प्राधिकरण की सेवा और सुविधा की जानकारी दी गई। न्यायिक अधिकारियों ने मेधावियों, लाभार्थियों और उत्कृष्ट काम के लिए अधिकारियों को सम्मानित किया। जिला जज रीता कौशिक ने कहा कि प्राधिकरण का उद्देश्य आमजन को सस्ता और सुलभ न्याय उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

जिला जज ने कहा कि शिविर का ध्येय अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। सिविज जज सीनियर डिवीजन प्राधिकरण की प्रभारी सचिव स्मिता गोस्वामी ने प्राधिकरण के सेवाओं और सुविधाओं की जानकारी दी। इससे पहले जिला जज ने न्यायिक अधिकारियों, डीएम राहुल पांडेय, एसपी एके मीणा के साथ मेगा शिविर में स्टॉलों का निरीक्षण किया।
संचालन अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन एफटीसी पारस यादव ने किया। यहां पर एडीजे मनमोहन सिंह, प्रमेंद्र कुमार, कुसुम लता, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, योगेंद्र चौहान, दिनेश गौड़, शैलेंद्र यादव, यशपाल, भूपेंद्र प्रताप, सीजेएम ऋचा वर्मा, एसीजेएम अंजली रानी, अनुराग व ऋचा शर्मा और किशोर न्याय बोर्ड की प्रधान मजिस्ट्रेट अनिमा मिश्रा, सिविल जज जूनियर डिवीजन कुमार आशीष, न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय संडीला राकेश चौरसिया, न्यायिक मजिस्ट्रेट मो. युनिस, सिविल जज जूनियर डिवीजन लवलेश कुमार, विशाल दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इनको मिला सम्मान :
न्यायिक अधिकारियों ने रेशमा, सुनीता, सुनेहरी, पिंकी, पुष्पा देवी व रामू को मुख्यमंत्री आवास योजना के स्वीकृति पत्र, विनय, राज बहादुर, जीतराम को अंत्योदय अन्न योजना कार्ड, माधुरी देवी को प्रेरणा कैंटीन, नीरू सिंह को सिलाई-कढ़ाई, पूनम सिंह को अचार, सुखदा देवी को नमकीन, कचंन मिश्रा को टैडीवियर, हर्षित सिंह, देवेंद्र कुमार,रामनरेश, श्रवण कुमार सिंह को मिनी नंदिनी, यज्ञ कुमार सिंह, नरमेश कुमार सिंह, अंकित कुमार, भगवान सिंह को नंदबाबा मिशन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं स्टेट कबड्डी विजेता चाहत सिंह, कंचन कुशवाहा, वैष्णवी, चांदनी सिंह को प्रशस्ति पत्र दिए गए। ऐसे अन्य योजनाओं व कार्यक्रमों के लाभार्थियों को भी प्रमाण पत्र, गोदभराई और अन्नप्राशन की रस्म पूरी की गई। तीन लाभार्थियों को ट्रैक्टर की चाबी सौंपी गई। यहां पर सीवीओ डॉ. एके सिंह, पीडी एके मौर्या, डीसी मनरेगा एसके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें