फोटो-11- गल्ला मंडी के बाहर सरकुलर रोड पर लगा जाम। संवाद
- मंडी गेट के दोनो ओर लंबे जाम से राहगीर रहे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। अनाज मंडी में धान की आवक बढ़ने से जाम लगना शुरू हो गया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली से फसल लेकर पहुंचे किसानों की लंबी लाइन लगने से मंडी में आने जाने वाले रास्ते बंद हो गए। मंडी गेट से लखनऊ चुंगी और रेलवे स्टेशन की ओर वाहनों की लंबी लाइन नजर आई।
जिले भर से सैकड़ों किसान ट्रैक्टर-ट्राॅलियों में धान लेकर मंडी पहुंचने लगे हैं। ऐसे में मंडी के बाहर सड़क पर लंबी जाम ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। लखनऊ चुंगी से लेकर रेलवे स्टेशन की तरफ मार्ग पूरी तरह से अवरूद्ध है। सड़क पर वाहनों की लंबी लाइन लग रही है। शनिवार की दोपहर को एक घंटे तक सड़क पर दोनों ओर से जाम लगा रहा। राहगीर भी तेज धूप में बैठकर पसीना पोछते नजर आए। मंडी सचिव ज्योति जौहरी ने बताया कि धान की आवक ज्यादा होने के कारण जाम लगा है। मंडी में आने जाने की व्यवस्था बना दी गई है गई लेकिन भीड़ अधिक होने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।