सांडी। दीपावली पर पटाखा बाजार में दुकान लगाने पर दुकानदारों की मनमानी हावी हो रही है।
दुकान लगाने में मानकों की अनदेखी कर पास-पास ही दुकानें लगाईं गईं हैं। इससे किसी भी अनहोनी की दशा में राहत-बचाव में दिक्कतें होंगी।
बिलग्राम एसडीएम की ओर से पटाखा बाजार लगाने में अस्थाई लाइसेंस जारी किए गए हैं। इसमें दुकानदारों ने मानकों की अनदेखी करते हुए दूरी का पालन नहीं किया है। आग बुझाने के लिए एक्सपायरी तिथि के सिलेंडर लगे हुए हैं।
नगर क्षेत्र में आबादी के बाहर सांडी तिराहे के पास बाजपेयी के बाग में 21 पटाखे की दुकानें लगवाईं गईं हैं। थानाध्यक्ष सुरेश मिश्रा ने बताया कि दुकानों के बीच छह फीट की दूरी, आग बुझाने के लिए सिलेंडर, बालू व पानी होना चाहिए जबकि, दुकानों के बीच नियत दूरी नहीं दी गई है।