फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटकांड का एक आरोपी दबोचा गया

Thu, 18 Feb 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ के ठेकेदार से हुई लूटपाट के  मामले में पुलिस ने गुरुवार को एक आरोपी को ढाबे पर खाना खाते समय गिरफ्तार कर लिया। वही दो लुटेरों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन


कोतवाल डीपी सिंह ने बताया कि कस्बा चौकी इंचार्ज विपिन यादव व बस अड्डा चौकी इंचार्ज रहमान खां गुरुवार की सुबह 7:30 बजे टीम के साथ लखनऊ रोड स्थित एक ढाबे पर खाना खा रहे शातिर लुटेरे को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम नीरू निवासी मोहल्ला ओम पुरी थाना कोतवाली देहात, हरदोई बताया। आरोपी ने 11 फरवरी को गोसवा गांव के निकट लखनऊ के ठेकेदार से हुई 74 हजार की लूट में शामिल होना कबूल किया है।

इसके अलावा करीब 10 माह पहले संडीला स्टेशन पर 77800 रुपये की लूट में भी वह और उसके साथी सोलंकी निवासी कथौली हरदोई कोतवाली शहर व आकाश निवासी ककेड़ी थाना हरदोई शामिल होना बताया। कोतवाल ने बताया कि आरोपी के पास से एक चाकू व 10330 रुपये नकद बरामद किए गए।  पुलिस अब उसके अन्य दो साथियों की तलाश में जुट गई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें