फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 1,594 दिन में बनकर तैयार हुआ 594 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे

विज्ञापन
फोटो 38: गंगा एक्सप्रेसवे पर प्रयागराज की ओर जाने के लिए मल्लावां में बनाया गया टोल प्लाजा। संव
विज्ञापन
हरदोई/मल्लावां। बहुप्रतीक्षित गंगा एक्सप्रेसवे आज से आमजन के आवागमन के लिए खुल जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मल्लावां के पास श्यामपुर में लोकार्पण करेंगे। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए हरिशंकरी भी रोपित करेंगे।
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेसवे 1,594 दिन में बनकर तैयार हुआ है। इस एक्सप्रेसवे का शिलान्यास भी प्रधानमंत्री ने 18 दिसंबर 2021 को शाहजहांपुर जनपद में किया था। एक्सप्रेसवे बन जाने से जिले में औद्योगिक विकास के साथ ही किसानों की भी उपज की पहुंच दिल्ली एनसीआर तक आसानी से हो जाएगी।



गंगा एक्सप्रेसवे हरदोई सहित 12 जनपदों के 519 गांवों से होकर गुजरा है। इसकी लंबाई 594 किलोमीटर है। इस बनवाए जाने पर करीब 36,230 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। यह उप्र को पश्चिम से पूरब को जोड़ेगा। प्रयागराज से मेरठ की दूरी तय करने में एक्सप्रेसवे के मानक के मुताबिक, 120 किलोमीटर की स्पीड से छह घंटे समय लगेगा। एक्सप्रेसवे पर हादसा रोकने के लिए अलर्ट स्ट्रिप्स जैसी आधुनिक सुविधा भी दी गई है। सीसी कैमरों की निगरानी से ओवर स्पीड वाहनों पर अंकुश लगेगा। 1
विज्ञापन




गंगा एक्सप्रेसवे के चालू हो जाने से जिला एक और एक्सप्रेसवे से जुड़ जाएगा। अभी लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे से जिले को कनेक्टिविटी मिली थी। गंगा एक्सप्रेसवे बन जाने से जिले में औद्योगिक विकास के साथ ही किसानों की उपज को भी समय से महानगरों और दिल्ली एनसीआर तक पहुंचाने में कम समय लगेगा। इससे किसानों के लिए भी तरक्की के द्वार खुलेंगे।



144 सीसी कैमरा करेंगे चप्पे-चप्पे की निगरानी



प्रधानमंत्री के सभास्थल से लेकर बाहर परिसर तक की गतिविधियों की निगरानी के लिए 144 सीसी कैमरा लगवाए गए हैं। लोकार्पण समारोह में आने-जाने वाले लोगों, सुरक्षा बंदोबस्त और सभास्थल में बैठे लोगों पर इन कैमरों की नजर रहेगी। वैसे तो सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसपीजी, पीएसी और पुलिस फोर्स लगाया गया है। वहीं सीसी कैमरों से भी कंट्रोल रूम में नजर रखी जाएगी। मंगलवार को एडीजी प्रवीण कुमार ने व्यवस्थाओं को देखा। पंडाल में आने-जाने के लिए प्लाई पर मैट डालकर रास्ता बनाए गए हैं। इस पर चलने पर प्लाई जंपिंग करने लगी। एडीजी ने जंपिंग न हो, इसके लिए प्लाई को बदलवाने के निर्देश दिए।
डीएम अनुनय झा, पुलिस अधीक्षक एके मीणा, सीडीओ सान्या छाबड़ा ने अधिकारियों के साथ सभास्थल पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। अधिकारियों को एक बार फिर से जिम्मेदारी और दायित्वों को याद दिलाया। वहीं गंगा एक्सप्रेसवे पर प्रधानमंत्री के लिए बनाए गए हेलीपैड वाली साइट के मार्ग को अस्थाई बैरिकेडिंग लगाकर सुरक्षित कराया गया है। सुरक्षा और सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। हेलीपैड की तरफ जाने वाली सर्विस लेन को बंद कर दिया गया है। मल्लावां नगर से राघौपुर से सभास्थल के मध्य सात स्थानों पर बैरियर लगाए गए है। सड़क के दोनों तरफ के फुटपाथों तक बल्ली लगाकर बैरिकेडिंग कराई गई है।



गंगा एक्सप्रेसवे पर बनाए गए हैं कट



गंगा एक्सप्रेसवे पर प्रधानमंत्री के आवागमन के लिए एक कट बनाया गया है। वीआईपी और सभास्थल पर आने-जाने वाले लोगों के लिए बनाए गए हैं। कन्नौज से आने वाले लोगों के लिए राघौपुर सड़क से सभास्थल के पहले 14 कट बनाए गए हैं। इसमें सात कट वाहनों के लिए रखे गए हैं। उन्नाव की तरफ से आने वाले लोगों के लिए एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन से तीन कट और एक्सप्रेसवे से उतरने के लिए दो कट बनाए गए है।
हरदोई की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए एक्सप्रेसवे के दाहिनी ओर बनी सर्विस लेन पर 6 कट बनाए गए हैं और एक्सप्रेसवे से आने वालों के लिए लोगों के उतरने के लिए तीन कट बनाए गए हैं। सभास्थल में पानी के साथ धूम्रपान पर भी रोक रहेगी। विधायक आशीष सिंह आशु ने सभास्थल के इंतजाम देखें। वहीं कोतवाल विद्यासागर पाल ने बताया कि छोटे रूट से भारी वाहन एंट्री न कर सके, इसके लिए कल्याणपुर, तेजीपुर, बंदीपुर, श्यामपुर समेत अन्य स्थानों पर पुलिस फोर्स लगाई गई है।



ब्लॉकों और निकायों में छनती रहीं पूड़ियां, कर्मियों ने सब्जी-पूड़ी के पैकेट



प्रधानमंत्री के लोकार्पण समारोह में आज जाने वाले लोगों के लिए नाश्ता, भोजन-पानी के भी इंतजाम कराए जा रहे हैं। ब्लॉकों और निकायों पर हलवाई और कारीगर सुबह से सब्जी और पूड़ी सब्जी बनाने की तैयारी में जुट गए। अधिकारियों ने कर्मचारियों के माध्यम से नाश्ता और भोजन के लिए सामग्री का इंतजाम कराया। मंगलवार को शाम से कारीगरों ने पूड़ी छाननी शुरू कर दी है। वहीं कर्मियों ने पूड़ी-सब्जी और नाश्ता के पैकेटों को बनाने का काम किया। ताकि बुधवार सुबह लोगों को बस पर ही इनका वितरण भी समय से किया जा सके।

फोटो 38: गंगा एक्सप्रेसवे पर प्रयागराज की ओर जाने के लिए मल्लावां में बनाया गया टोल प्लाजा। संव

फोटो 38: गंगा एक्सप्रेसवे पर प्रयागराज की ओर जाने के लिए मल्लावां में बनाया गया टोल प्लाजा। संव

फोटो 38: गंगा एक्सप्रेसवे पर प्रयागराज की ओर जाने के लिए मल्लावां में बनाया गया टोल प्लाजा। संव

फोटो 38: गंगा एक्सप्रेसवे पर प्रयागराज की ओर जाने के लिए मल्लावां में बनाया गया टोल प्लाजा। संव

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें