शिक्षक पात्रता परीक्षा सुचिता पूर्ण कराई जाए और प्रश्न पत्रों को कड़ी सुरक्षा के बीच रखा जाए। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। जिलाधिकारी कार्यालय में अपर जिलाधिकारी लक्ष्मी शंकर सिंह ने गुरुवार को दो फरवरी को होने वाली टीईटी की परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि प्रशभनपत्र डबल लाक में रखे जाए। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाए। उन्होंने कहा कि जिले के दस विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्य ही केंद्र व्यवस्थापक होंगे और उनकी जिम्मेदारी होगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक योगेंद्र कुमार ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। प्रथम पाली में जीआईसी में एक हजार,जीडीसी 800, जीजीआईसी 400,सेट जेम्स 700, सेट जेवियर्स 600, तारा एकेडमी 400,आर आर इंटर कालेज 1000 ,आर्य कन्या व वेणी माधव में 900-900 , सीएसएन 665 और दूसरी पाली में जीआईसी 1000,जीडीसी 800, जीजीआईसी 400, सेट जेम्स 700, सेंट जेवियर्स 600, तारा एकेडमी 400, आर आर इंटर कालेज 1000 और आर्य कन्या पाठशाला में 151आवेदक परीक्षा देंगे।
सुबह की पाली दस से 12.30 और द्वितीय पाली की परीक्षा 2.30 से पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। इस मौके पर सीओ सिटी राम लाल राय सहित विद्यालयों के प्रधानाचार्य मौजूद रहे।