फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: जांच में प्लेटलेट्स निकल रही कम, लेकिन डेंगू आ रहा निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। जनपद में डेंगू तेजी से फैल रहा है। स्वास्थ्य महकमे के आंंकड़ों के मुताबिक 96 लोगों को अब तक डेंगू हो चुका है, लेकिन खास बात यह है कि जिला अस्पताल की पैथाेलॉजी में मरीजों की डेंगू रिपोर्ट निगेटिव ज्यादा आ रही हैं। जिन लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ रही हैं, उनमें प्लेटलेट्स की संख्या कम आ रही है। ऐसे में अधिकतर चिकित्सक इन मरीजों का उपचार डेंगू की आशंका में (सस्पेक्टेड डेंगू) का इलाज कर रहे हैं।
मेडिकल कॉलेज के अधीन जिला अस्पताल की पैथोलॉजी डेंगू के संदिग्ध मरीजों की सैंपलिंग पिछले सप्ताह से बढ़ी है। एक सप्ताह पहले 70 से 80 लोगों की सैंपलिंग होती थी, लेकिन इन दिनाें दोगुनी सैंपलिंग हो रही है। बुधवार को 142 लोगों ने डेंगू की जांच के लिए सैंपल दिया है। इन दिनों जांच में भले ही डेंगू के पुष्टि न हो, लेकिन प्लेटलेट्स अधिक लोगों में कम पाई जा रही है।
विज्ञापन

वहीं डॉक्टर भी डेंगू की आशंका करते हुए मरीजों का इलाज कर रहे हैं। मलेरिया अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में इस वर्ष अब तक 96 डेंगू के मरीज मिले है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े में डेंगू से अभी तक मौत नहीं हुई है।

कभी-कभी कई दिनों बाद सक्रिय होता है वायरल
पैथोलॉजी के लैब टेक्नीशियन का कहना है कि डेंगू का वायरल कभी कभी शरीर में कई दिनों तक छिपा रहता है। जिसके कारण जांच में पुष्टि नहीं होती है, लेकिन जब दोबारा जांच होती है, तो डेंगू की पुष्टि हो जाती है।
विज्ञापन




वर्जन
खून की जांच में डेंगू की जांच कभी-कभी चार पांच दिन बाद होती है, जबकि लोग बुखार आने पर उसी दिन जांच करवा लेते है। जिसकी वजह से डेंगू की पुष्टि नही हो पाती है।
डॉ. जेके वर्मा
सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें