आतंकवाद समाज के लिए घातक है, इसको हर हाल में समाप्त
होना चाहिए। आतंकवाद को समाप्त करने के लिए गुरुवार को आतंकवाद दिवस पर कई
विभागों में कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई। सभी ने आतंकवाद को समाप्त करने
और उसे दूर रहने का संकल्प लिया।
शासन के निर्देशानुसार सभी सरकारी
कार्यालयाें, स्कूल, कालेज, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम और अन्य सार्वजनिक
संस्थानों में गुरुवार को आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया। इस मौके पर
कार्यालयों में अफसरों और कर्मचारियों ने आतंकवाद के विरुद्ध शपथ दिलाई गई।
इस मौके पर हिंसा और आतंकवाद के खतरे के संबंध में परिचर्चा, सेमिनार,
व्याख्यान और वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजित कर विचार विमर्श किया गया।
आतंकवाद विरोधी दिवस पर जिलाधिकारी रमेश मिश्र की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट
में अधिकारियों व कर्मचारियों ने शपथ ली।
उन्होंने कहा कि हम सभी को हर
संभव तरीके से और सभी स्तरों पर आतंकवाद का मुकाबला करना होगा। लोगों को
इसके प्रति जागरूक करना होगा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रभारी/एएसपी
पश्चिमी प्रदीप गुप्ता की अध्यक्षता में कर्मचारियों ने शपथ ली। उन्होंने
कहा कि आतंकवाद को समाप्त करने में सभी का सहयोग जरूरी है।
सभी इस बात का
संकल्प लें कि इससे दूर रहेंगे और देश में ऐसे अराजकतत्वों को पनपने नहीं
देंगें। इस मौके पर एएसपी पूर्वी बीसी दुबे, सीओ हरपालपुर नितेश सिंह,
एलआईयू प्रभारी हारुन रशीद सहित पुलिस कर्मी मौजूद थे। उधर, विकास भवन में
सीडीओ विजय गुप्ता ने कर्मचारियों को शपथ दिलाई।