फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: गोपामाऊ में दो पक्षों में हुए पथराव के बाद तनाव, पीएसी तैनात

Sat, 06 May 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 31
विज्ञापन

फोटो 32
फालोअप...
भाजपा व निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों में हुई थी मारपीट
भाजपा प्रत्याशी के पक्ष से रिपोर्ट दर्ज, जांच शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। कस्बे में गुरुवार की शाम को मतदान होने के बाद भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हो गई थी। बीते 24 घंटे से यहां दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है। इसे देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से पीएसी बल तैनात कर दिया गया है। हालांकि भाजपा प्रत्याशी की ओर से निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। वहीं दूसरे पक्ष से दो लोगों के चोट आई। लेकिन कोई तहरीर नहीं दी गई।
भाजपा प्रत्याशी वली मोहम्मद के भाई नवी ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया कि गुरुवार की शाम करीब सात बजे मोहल्ला खारी कुआं में भतीजे अल्ताफ के साथ लोगों से जनसंपर्क कर रहा था। उसी बीच निर्दलीय प्रत्याशी नौशाद नदवी के समर्थक जुबैर बब्बे अपने करीब 12 लोगों के साथ आए और मारपीट करने लगे। इसमें पीड़ित पक्ष से चार लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने नवी की तहरीर पर इरशाद खां, सुनील रस्तोगी, फुरकान, फरीद, इरफान, जुबैर, कलीम, बब्बे, तोसीफ, सादाब, शोएब सहित 100 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी नौशाद नदवी ने कहा कि इस घटना से उनका किसी प्रकार का लेना देना नहीं है। कहा कि पुलिस जांच कर रही है, सच सामने आ जाएगा। कोतवाल नित्यानंद सिंह ने बताया कि समर्थकों के बीच विवाद हुआ है। जांच की जा रही है। फायरिंग का आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें