फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दस कदम की दूरी, मौत के बाद हुई पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर निवासी प्रेमी युगल जीते जी भले ही एक न हो पाए हों, लेकिन दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ ही किया गया। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को गांव पहुंचे दोनों शवों को लगभग चार किलोमीटर दूर गोइलाहरी घाट पर गोमती में जल प्रवाह कर दिया गया। खास बात यह है कि दोनों के मकान के बीच की दूरी महज दस कदम की थी, लेकिन यह दूरी मौत के बाद पूरी हो पाई।
विज्ञापन

भवानीपुर निवासी विपिन (20) और शिल्पी (18) का शव बुधवार देर शाम गांव के पास ही एक बाग में दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला था। घटना की जानकारी से परिजन सकते में आ गए थे। दोनों के बीच पिछले दो वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। गांव में दोनों के मकान आमने-सामने थे। एक ही बिरादरी के होने के बाद भी दोनों के परिवारों में रिश्ते को लेकर खटास थी। कुछ ग्रामीण बताते हैं कि दोनों एक ही खानदान के थे और रिश्ते में चाचा-भतीजी लगते थे, जिसकी वजह से परिजन रिश्ता करने से बच रहे थे। बेनीगंज कोतवाल सुनील दत्त कौल ने बताया कि दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें