फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: एक ही दुपट्टे बने फंदे से लटकते मिले प्रेमी युगल के शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जफरपुर कटरी और महसोनामऊ के बीच एक खेत में लगे नीम के पेड़ पर दुपट्टे के फंदे से प्रेमी युगल के शव लटकते मिले। युवक के शव से मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना देकर शिनाख्त कराई गई। दोनों के परिजन कुछ भी बताने में अपने को असमर्थ बता रहे हैं।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के कुनौली निवासी अनूप (20) नोएडा में एक प्राइवेट फैक्टरी में काम करता था। तीन माह से वह घर नहीं आया था। उसका प्रेम प्रसंग जफरपुर निवासी रुचि (20) के साथ पिछले कुछ समय से चल रहा था। मंगलवार रात वह नोएडा से जफरपुर पहुंचा था। गांव के बाहर से ही उसने रुचि को मोबाइल पर कॉल किया था।
इसके बाद दोनों के शव बुधवार सुबह महसोनामऊ और जफरपुर कटरी के बीच एक खेत में नीम के पेड़ पर फंदे से लटकते मिले। युवती के दुपट्टे से ही फंदा बनाया गया था। एक छोर के फंदे में अनूप और दूसरे छोर के फंदे में रुचि का शव लटकता मिला। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। पहले तो कई घंटे तक दोनों की शिनाख्त नहीं हो पाई।
विज्ञापन

इसी दौरान अनूप के मोबाइल की घंटी बजने लगी, तो पुलिस ने मोबाइल कब्जे में ले लिया। इसी के जरिए घटना की जानकारी परिजनों को हुई। परिजन यह नहीं बता सके कि अनूप यहां कैसे पहुंचा। अनूप के पिता सतीश चंद्र ने बताया कि तीन माह से अनूप घर नहीं आया था।
उधर, युवती के पिता ने विश्राम ने सिर्फ इतना ही बताया कि रात में रुचि किसी समय घर से चली गई थी। बुधवार सुबह उसकी मौत हो जाने की जानकारी मिली। एसपी राजेश द्विवेदी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रेम प्रसंग में प्रेमी युगल के खुदकुशी किए जाने की बात कही। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें