फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दस लोग घायल

Sun, 20 Dec 2015 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दस लोग घायल हो गए। एक कार अनियंत्रित होकर खोखे में घुस गई। इससे कार सवार चुटहिल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ रोड पर शनिवार की देर रात एक कार अनियंत्रित होकर लकड़ी के खोखे में जा घुसी। इस पर उस पर सवार लोग चुटहिल हो गए। घटना में खोखा चकनाचूर हो गया। दुकान स्वामी धन्नू पुरवा निवासी राम किशन तिवारी की दुकान टूटने से उसकी पत्नी दुकान का सामान लेकर सड़क पर आ गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में ले लिया।

इधर, कछौना थाना क्षेत्र में डबल नहर पुल पर दो ट्रक आपस में टकरा गए। इससे ट्रक चालक नरेश कुमार (42) पुत्र राजकुमार निवासी कमरुद्दीन नगर थाना देवलाला जनपद गौतम बुद्ध नगर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसने बताया कि वह खाली ट्रक लेकर लखनऊ से हापुड़ जा रहा था।
विज्ञापन


 दूसरा ट्रक चालक लेकर फरार हो गया। इधर, शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के बारीपुर निवासी संजय सिंह (45) पुत्र नरपति, मस्तीपुर खलीफा निवासी नन्हें (30) पुत्र मंगली सड़क हादसेे घायल हो गए। इधर, टड़ियावां थाना क्षेत्र के जोथ पुरवा निवासी नरेंद्र (40) पुत्र मेड़ई, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के सुमेरपुर निवासी विजनेश (16) पुत्र महिपाल सड़क हादसे में घायल हो गए।

उधर, देहात कोतवाली क्षेत्र के महोलिया शिवपार निवासी मनकू (35) पुत्र नवन्दू, लोनार थाना क्षेत्र के सारंगपुर निवासी सोमवती (52) पत्ी श्री पाल, सांडी थाना क्षेत्र के चचरापुर निवासी राज कुमार (25) पुत्र रघुनाथ, बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम अटवादानपुर निवासी सुरेंद्र पाल (50) पुत्र तुलाराम सड़क हादसे में घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें