फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दशावतारम में मंच पर उतरे विष्णु के दस अवतार, देखते रह गए दर्शक

विज्ञापन
फोटो-45-दशावतारम कार्यक्रम में प्रस्तुति देतीं छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
- जेके पब्लिक स्कूल का 25वां स्थापना दिवस
विज्ञापन

- उच्च शिक्षा राज्य मंत्री बोलीं शिक्षा के साथ संस्कृति का भी ज्ञान मिल रहा
संवाद न्यूज एजेंसी हरदोई। शहर के आवास विकास कालोनी स्थित जेके पब्लिक स्कूल का 25वां स्थापना दिवस बुधवार को मनाया गया। इस दौरान विद्यालय के लगभग 400 विद्यार्थियों ने दशावतारम् की प्रस्तुति से दर्शकों को ढाई घंटे तक बांधे रखा। इस प्रस्तुति में भगवान विष्णु के दस अवतारों का मंचन विद्यार्थियोें ने किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ ही संस्कृति का भी ज्ञान विद्यार्थियों को दे रहा है।
विज्ञापन

दशावतारम की प्रस्तुति से विद्यार्थियों ने भारतीय अध्यात्मिक परंपरा और सनातन संस्कृति को जीवंत कर दिया। भगवान विष्णु के मत्स्य, कूर्म, वराह, नरसिंह, वामन, परशुराम, श्रीराम, श्रीकृष्ण, बुद्ध और कलकी अवतारों के माध्मय से सृष्टि के संरक्षण और धर्म की स्थापना का संदेश विद्यार्थियों ने दिया। अभिनय, नृत्य, संगीत, वेशभूषा और प्रकाश व्यवस्था के समन्वय ने आयोजन को नए आयाम दिए। कार्यक्रम में सजीव अग्रवाल, बालकृष्ण जिंदल, राजवर्धन श्रीवास्तव, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनुराधा मिश्रा, अविनाश मिश्रा, मौजूद रहीं। विद्यालय के प्रबंध निदेशक राजीव मोहन अवस्थी और निदेशक समता अवस्थी ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में महिमा सिंह, शुभम गुपप्ता, सुष्मिता वर्मा और अंजली सिंह का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें