फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को टेंपो ने टक्कर मारी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पचदेवरा (हरदोई)। भैयादूज पर मंगलवार दोपहर मायके जा रही महिला को अनंगपुर चौराहे पर टेंपो ने टक्कर मार दी। सिर में चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे को अंजाम देकर भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने दबोच लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जनपद के थाना कांठ के ग्राम अलियापुर निवासी ईश्वरवती (55) पत्नी सेवाराम का मायका पचदेवरा के ग्राम मुर्तजानगर में है। मंगलवार को भैयादूज पर वह मायके जा रही थी। दोपहर में पाली-पचदेवरा मार्ग पर अनंगपुर चौराहे पर वाहन से उतरकर पैदल जा रही थी। इसी दौरान बेकाबू टेंपो ने उसे कुचल दिया। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतका के भाई धीरेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने चालक संजेश पुत्र मुंशीलाल के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ अशोक यादव ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें