फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: टेंपो पलटा, मजदूर की मौत और छह घायल

Sun, 25 Jun 2023 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
नोट कन्नौज के लिए उपयोगी खबर।
विज्ञापन




- तेज रफ्तार में सामने से आ रहे बाइक सवार से हुआ हादसा

- शादी समारोह में शामिल होने कन्नौज जा रहे थे सभी



संवाद न्यूज एजेंसी

हरदोई। सांडी तिराहे से ढाई किलोमीटर दूर कटरा-बिल्हौर हाईवे पर सामने से तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवार से टकराने के बाद टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो सवार मजदूर की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो बच्चों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। चार लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। ये सभी लोग कन्नौज में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे।



जनपद शाहजहांपुर के रौजा थाना क्षेत्र रौजा कस्बा निवासी पप्पू (40) सांडी थाना क्षेत्र के देईचोर गांव आए हुए थे। यहां से वे दामाद अनिल (35), समधी लौन्दू (55), पुत्री सरस्वती (30), नाती गोली( 8), डेविड (7) और विवेक (14) के साथ टेंपो से कन्नौज के इंदरगढ़ में रिश्तेदार कुंती के पुत्र की 27 जून को होने वाली शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांडी तिराहे के आगे कटरा-बिल्हौर हाईवे पर कुछ दूर चलने के बाद सामने से एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने अचानक बाइक मोड़ दी और उस बाइक में भिड़ंत हो गई। इससे टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में यह सभी लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां पर पप्पू की मौत हो गई। डेविड और विवेक को गंभीर देख भर्ती कर लिया गया है, जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। पप्पू भट्ठे पर मजदूरी करता है और उसके दो पुत्र तीन पुत्री हैं।



शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया जिला अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें