फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ओवरटेक के दौरान ई-रिक्शा में टेंपो ने मारी टक्कर, वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। हरदोई मार्ग पर महुआटोला चुंगी के आगे ट्रैक्टर एजेंसी के पास शुक्रवार को ओवरटेक करने के दौरान टेंपो ने ई-रिक्शे में टक्कर मार दी। इसमें ई-रिक्शा पलट गया और उसमें सवार वृद्ध दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के पसिगवां गांव निवासी रघुवीर (62) अपने भाई सुशील कुमार (57) के ई-रिक्शे पर बैठकर नगर के स्टेट बैंक में रुपये जमा करने आए थे। काम निपटाने के बाद दोनों ई-रिक्शा से ही गांव लौट रहे थे। महुआटोला चुंगी के आगे पीछे से आ रहे टेंपो ने ओवरटेक करते समय ई-रिक्शे में पीछे से टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया और रघुवीर उसके नीचे दब गए। गंभीर हालत में उन्हें सीएचसी ले जाया गया यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में ई-रिक्शा चालक सुशील कुमार भी घायल हो गए।
वहीं टक्कर के बाद टेंपो भी अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें मोइद्दीनपुर निवासी चालक अभिषेक (21), फिरोजपुर खुर्द के उपेंद्र सिंह (40), पचदेवरा थाना क्षेत्र के अनुआपुर निवासी स्वाति (25) और पानी थाना के गनुआपुर निवासी मंगरे (60) घायल हुए। मंगरे की हालत गंभीर होने पर उन्हें शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। कोतवाल अरविंद कुमार राय ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजन की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें