फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पारा 42 डिग्री के पार, तपन और उमस से हाल बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। दिन भर तपिश, उमस व तेज गर्मी के बीच बृहस्पतिवार को पारा 42 डिग्री काे पार कर गया है। लगातार अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है और न्यूनतम तापमान भी बढ़ा चल रहा है। इस कारण से गर्मी से लोगों की हालत खराब है। दिन भर चली गर्मी हवाओं के कारण तनिक भी सुकून नहीं मिल रहा है। हालांकि दोपहर में बादल भी छाए लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

मौसम के उतार-चढ़ाव के बीच शहर में आसमान से आग बरस रही है। चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों से हाल-बेहाल है। दिन में बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है। हालत ये है कि पंखे और कूलर जवाब देने लगे हैं। तेज गर्मी से मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ने लगे हैं। गर्म हवाओं की चपेट में आने से लोग बीमार हो रहे हैं। देर रात बीत जाने के बाद ही गर्मी से जब कुछ राहत मिलती है तो नींद आती है और सुबह सात बजे के बाद स्थिति फिर वैसी हो जाती है।
धूप व गर्मी ने लोगों को परेशान करके रख दिया है। लोग आसमान में बारिश के लिए आंख गड़ाए हुए हैं। बृहस्पतिवार को दोपहर में बादल भी आए लेकिन कुछ ही देर में आसमान साफ हो गया और गर्मी फिर हो गई। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि अधिकतम 42.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवाओं की रफ्तार छह किमी प्रति घंटा और आर्द्रता सुबह 70 और शाम को 46 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें