फोटो-12-सिनेमा रोड पर धूप में छाता लगाकर बच्ची संग जाती महिला। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। बुधवार दोपहर तक गर्मी और उमस से परेशान लोगों को शाम को हुई बूंदाबांदी ने राहत दी। ठंडी हवा चलने से मौसम सुहाना हो गया। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो गुरुवार और शुक्रवार को भी बदली और बारिश की संभावना है।
बुधवार सुबह से बदली रही लेकिन उमस से लोग परेशान रहे। दोपहर तक तपिश बेहाल किए रही। शाम को मौसम बदला और बूंदाबांदी होने से गर्मी से राहत मिली। सड़कों व छतों पर लोग मौसम का लुत्फ लेते नजर आए। मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 27 डिग्री रिकार्ड किया गया।