फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 19 घंटे बाद 25 किलोमीटर दूर गर्रा में मिला किशोर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के सुहागपुर गांव में गर्रा नदी में नहाने के दौरान पैर फिसलने से डूबे किशोर का शव 25 किलोमीटर दूर पाली थाना क्षेत्र के कौलपुर गांव में नदी में उतराता मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के सुहागपुर निवासी सरजीत का पुत्र आशीष (16) मंगलवार दोपहर गर्रा नदी में नहाने के लिए गया था। दोपहर में लगभग तीन बजे नहाने के दौरान पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी में चला गया था। काफी देर तक वह वापस घर नहीं पहुंचा, तो परिजन तलाशने गए। गर्रा नदी के किनारे उसका मोबाइल और कपड़े मिले। उसकी तलाश करने के लिए कुछ लोग नदी में उतरे, लेकिन तेज बहाव के कारण आशीष को खोज नहीं पाए।
सुहागपुर के ग्रामीणों ने स्टीमर के साथ ही नदी के किनारे-किनारे बाइक से आशीष की तलाश की, तो बुधवार सुबह 10 बजे उसका शव पाली थाना क्षेत्र के कौलपुर गांव में नदी में उतराता मिला। इसका पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बेहटा गोकुल। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के भम्मापुरवा गांव के पास से निकले नाले में डूबकर बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
भम्मापुरवा निवासी गुड्डू का पुत्र कपिल (7) मानसिक रूप से कमजोर था। मंगलवार शाम लगभग चार बजे घर से बाहर खेलने गया था। देर शाम तक वापस न आने पर परिजनों ने तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने घर के पास से ही निकले नाले में बच्चे के गिरकर डूब जाने की आशंका जताते हुए पुलिस को बुधवार सुबह घटना की जानकारी दी। पुलिस ने नाले में जाल डलवाया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बुधवार को दिन में लगभग 11 बजे ग्रामीणों ने शव नाले में उतराता देखा। जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
पिहानी। पुत्री से नहाने की बात कहकर नहर में कूदे कमलेश का शव तीसरे दिन दो किमी दूर निपनिया नहर पुल के पास से बरामद हो गया। शव बरामदगी के साथ परिजनों में कोहराम मच गया।

सोमवार को कमलेश (50) पुत्री शीतल को उसके कॉलेज अंबिका बख्श इंटर कॉलेज पंडरवा किला से ई-रिक्शे से घर वापस ला रहे थे। रामपुर नहर पुल पर उन्होंने ई-रिक्शा रुकवाया और पुत्री शीतल से नहाने की बात कहकर नहर में कूद गए। तेज बहाव में उसे गोते लगाते देख शीतल चिल्लाई तो एक युवक ने नहर में छलांग लगाकर उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन बचा नहीं सका।
सूचना पर पहुंची पुलिस देर शाम तक नहर में शव की तलाश कराती रही, लेकिन कमलेश का कुछ पता नहीं चला। बुधवार को तीसरे दिन कमलेश का शव घटनास्थल से लगभग दो किमी दूर निपनिया नहर पुल के पास से बरामद हो गया। कोतवाल डीडी सिद्धार्थ ने बताया कि पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें