फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi Crime: घर के अंदर किशोरी से दुष्कर्म, कोल्डड्रिंक में पिलाया था नशीला पदार्थ, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 28 Mar 2023 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

सांडी थाना क्षेत्र में किशोरी को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर दे दी हैं। 
विज्ञापन
दुष्कर्म का मामला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में सांडी थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के अंदर किशोरी को पड़ोसी युवक ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और दुष्कर्म किया। मामले में किशोरी मां ने पुलिस को तहरीर दे दी हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह पति के साथ शादी के सिलसिले में फर्रुखाबाद गई थी। घर पर उसकी 14 वर्षीय पुत्री अकेले थी। आरोप है कि पड़ोसी युवक ने उसकी पुत्री को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।
इसके बाद बेहोशी की हालत में दुष्कर्म किया। सोमवार की सुबह जब वह घर पहुंची तो पुत्री ने पूरी बात बताई। थानाध्यक्ष राजदेव मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है। महिला की ओर से मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें