हरदोई। प्रधानमंत्री योजना के तहत आवास बनाने में अड़चन दे रहे एक दबंग के खिलाफ लाभार्थी ने पुलिस से शिकायत की है। आरोप लगाया है कि गांव के ही दबंग उसे आवास बनाने नहीं दे रहा है।
मामला मझिला थाना क्षेत्र के टेड़वा चतुर पुर गांव का है। गांव निवासी मुकेश ने बताया उसे प्रधानमंत्री योजना के तहत आवास मिला है। दीवार लिंटर तक पहुंच गई है, लेकिन अब गांव का एक दबंग युवक उसे आवास बनाने में अड़चन डाल रहा है। इस कारण आवास नहीं बन पा रहा है। इस पर पीड़ित ने थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र दिया है। थानाध्यक्ष धर्मदास सिद्धार्थ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो हकीकत होगी उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)