फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: नशीला पदार्थ सुंघाकर किशोरी से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी के साथ सोमवार को दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया गया है कि सोमवार की शाम को 15 वर्षीय किशोरी के माता-पिता मवेशियों के लिए खेत पर चार लेने गए थे। किशोरी शाम को गांव के बाहर गोबर के उपले पाथने गई थी। परिजनों का कहना किशोरी उपले पाथ रही थी इसी बीच गांव निवासी युवक आया। उसने उसे कुछ नशीला पदार्थ सुंघाकर एक कमरे में ले गया।
विज्ञापन

जहां पर तीन युवकों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे कमरे के बाहर डालकर फरार हो गए। किसी तरह से किशोरी घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बात बताई। हालत खराब होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। जहां से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। एएसपी दुर्गेश सिंह ने बताया कि किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ है। एक युवक के विरुद्ध तहरीर मिली है, मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें