फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किप चालक ने किशोरी को अगवा कर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 23 दिसंबर की शाम खेत गई किशोरी को पिकअप चालक अगवा कर ले गया। आरोप है कि चालक ने लखनऊ ले जाकर किशोरी से दुष्कर्म किया। दूसरे दिन उसे गांव के बाहर छोड़कर भाग गया। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी (17) 23 दिसंबर की शाम खेत में शौच गई थी। किशोरी के मुताबिक वह सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान पिकअप लेकर गुजरे अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम मीनापुर निवासी सुधीर शुक्ला पुत्र सुरेश शुक्ला ने उसे खींचकर पिकअप में बैठा लिया।
देर रात किशोरी के घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। पीड़िता ने बताया कि रात में उसे लखनऊ में किसी स्थान पर ले जाकर चालक ने दुष्कर्म किया। दूसरे दिन सुबह आरोपी उसे गांव के बाहर छोड़ गया। बदहवास घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को आपबीती सुनाई। पीड़ित के पिता ने उसे कोतवाली ले जाकर तहरीर दी।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व अपहरण, पाक्सो आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। गुरुवार को पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि आरोपी फरार है। उसे जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें