- शहर कोतवाली क्षेत्र के बहलोली गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बहलाेली गांव में एक किशोरी ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
शहर कोतवाली के गांव बहलाेली निवासी महेश प्रसाद की पुत्री रीना (15) ने रविवार को घर मे फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि दोपहर को खाना खाने के बाद सभी लोग छत पर चले गए और रीना नीचे ही थी। कुछ देर के बाद उसका भाई संदीप नीचे गया तो कमरे में रीना का शव दुपट्टे के फंदे से लटकता देखा।
संदीप ने शोर मचाया तो परिजन मौके पर आ गए। रीना को फंदे से उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पिता ने बताया कि वह चार भाई सोनू, कल्लू, रज्जन और संदीप में सबसे छोटी थी। अन्य भाई मजूदरी करते हैं। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।