फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दोस्तों के साथ नहाते समय किशोर नहर में डूबा, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी। दोस्तों के साथ नहर में नहाते समय 15 वर्षीय अनुज गहरे पानी में चला गया। दोस्तों ने परिजनों को जानकारी दी। प्रधान सतीश की सूचना पर पुलिस ने गोताखोरों को तलाश करने के लिए लगाया है।
विज्ञापन

गांधी गांव निवासी विमलेश के मुताबिक, पुत्र सरसों की पेराई कराकर बाइक से लौट रहा था। नहर के पास बाइक खड़ी कर दोस्तों के साथ दोपहर दो बजे नहाने लगा। पानी की धारा तेज होने से पुत्र डूब गया। गोताखोरों के माध्यम से नहर में पुत्र की तलाश कराई जा रही है। शाम तक वह नहीं मिला। नायब तहसीलदार मुकेश चौधरी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें