फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दबकर किसान की मौत

विज्ञापन
दिवंगत बहादुर।
विज्ञापन
बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र के असवरमऊ गांव में बृहस्पतिवार सुबह कच्ची दीवार गिर गई। इससे मलबे में दबकर किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन

असवरमऊ निवासी बहादुर (55) खेती करता था। पत्नी रीना के मुताबिक, मवेशी बांधने के लिए गांव के बाहर कच्ची दीवार बनाकर पूस का छप्पर डाला था। बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे बहादुर छप्पर के नीचे बैठा था। इसी दौरान कच्ची दीवार ढह गई।
विज्ञापन

मलबे में बहादुर दब गया। आसपास मौजूद लोगों ने मलबा हटाकर बहादुर को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि राजस्व विभाग के अफसरों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें