हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव चांऊपुर में गुरुवार रात किशोरी का शव कमरे में छत के कुंडे से दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। मृतका के पिता ने पेट दर्द से परेशान होकर जान देने की बात कही है।
चांऊपुर निवासी प्रेमपाल सिंह का परिवार छत पर सो रहा था। देर रात बारिश की आशंका पर परिजन नीचे आए तो देखा कि पुत्री जूली (17) का शव कमरे में फंदे पर लटका है।
परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर आ गए। प्रेमपाल ने बताया कि बेटी काफी दिनों से पेट दर्द से परेशान थी। गांव में एक डॉक्टर से इलाज करा रहे थे। दर्द से राहत न मिलने पर बेटी ने जान दे दी। कोतवाल उमकांत दीपक ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।