हरदोई। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत शनिवार को महाविद्यालयों और आईटीआई में विद्यार्थियों को टैबलेट का वितरण किया गया। वितरण समारोह में कहा गया कि प्रौद्योगिकी आज के समाज की बहुत बढ़ी आवश्यकता है। विद्यार्थी टैबलेट का उचित प्रयोग करें।
ग्रामोदय पीजी काॅलेज डिघिया खेरिया शनिवार काे बार एसोसिएशन हरदोई के पूर्व अध्यक्ष अमलेंद्र नाथ मिश्र मांटी बाबू ने विद्यार्थियों को टैबलेट का वितरण किया। उन्होंने कहा कि सूचना व प्रौद्योगिकी आज के समाज की बहुत बड़ी आवश्यकता बन चुकी है। सरकार के द्वारा बच्चों को टेक्नोलॉजी से जोड़ना बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है। विद्यालय के प्रबंधक सुशील कुमार मिश्र ने कहा कि सरकार का सराहनीय कदम छात्रों को नई दिशा व दशा देने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। डॉ. आदर्श दीपक मिश्र एडवोकेट, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. दीनदयाल सिंह, डॉ. अभय शंकर मिश्र, उमेश मिश्र, अमोल अनुराग मिश्र, सोनी पांडेय, आदित्य कुमार, कौशल किशोर त्रिपाठी मौजूद रहे।
शहर के पिहानी चुंगी पर संचालित ठा. दीप सिंह आईटीआई में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाहक संजीव खरे ने कहा कि टैबलेट का वितरण किया। उन्होंने कहा कि टैबलेट के प्रयोग से छात्र न सिर्फ तकनीकी शिक्षा में इंटरनेट की मदद ले सकेंगे, बल्कि उन्हें नौकरी प्राप्त करने में भी आसानी होगी। बादशाह सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह, प्रदीप कुमार, विनय पांडेय, रजनीश सिंह, विशाल, विनय प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य अंचल कुमार द्विवेदी, जय प्रताप सिंह मौजूद रहे।