फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सीबीएसई नेशनल्स में अर्पित की टीम दर्ज की शानदार जीत

विज्ञापन
फोटो- 32- अर्पित सिंह​। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
हरदोई। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल के प्रतिभाशाली खिलाड़ी के बेहतर प्रदर्शन से टीम ने सीबीएसई नेशनल्स अंडर-19 टूर्नामेंट में शानदार जीत दर्ज की। उनकी टीम ने अपनी प्रतिद्वंद्वी को हराकर विद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया है। उनके बेहतर प्रदर्शन से जिले में भी उनके साथी और परिजनों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

सीबीएसई नेशनल्स अंडर-19 की मदुरई में आयोजित प्रतियोगिता में जिले के जयपुरिया स्कूल के छात्र अर्पित सिंह का चयन ईस्टर्न मावरिक्स टीम में हुआ है। मुकाबले में ईस्टर्न मावरिक्स के खिलाड़ियों ने प्रभावशाली खेल का प्रदर्शन किया। टीम ने साउथ जोन टाइटंस को शिकस्त देकर प्रतियोगिता में अपनी मजबूत शुरुआत की। अर्पित सिंह ने टीम के लिए अहम भूमिका निभाई और अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में चयन और जीत से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
अर्पित की उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, कोच और खेल परिवार ने उन्हें बधाई दी। साथ ही भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन कर नई उपलब्धियां हासिल करने की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय निदेशक शिखर अग्रवाल ने कहा कि अर्पित की उपलब्धि पूरे विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उन्हें विश्वास है कि अर्पित आगे भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन कर देशस्तर पर जयपुरिया स्कूल का नाम ऊंचा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें