फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचरों की मांगें न मानीं तो 23 से विरोध प्रदर्शन

Thu, 12 Feb 2015 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों की मांगे पूरी न हुईं तो पूरे प्रदेश के शिक्षक 23 फरवरी से लखनऊ में शिक्षा निदेशक कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन शुरू करेंगे। इस संबंध में जूनियर शिक्षक संघ ने बैठक कर जिला प्रशासन को 18 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की बुधवार को कार्यालय पर बैठक हुई, जिसमें जिलाध्यक्ष सुनीता त्यागी ने शिक्षकों की समस्याओं पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि  शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाए, राष्ट्रपति तथा राज्य पुरस्कार शिक्षकों की सेवानिवृत्त की आयु 65 वर्ष की जाए, जूनियर शिक्षकोें को पूर्व की भांति विभागीय कोटे के आधार पर खंड शिक्षा अधिकारी पद पर पदोन्नति का आदेश निर्गत किया जाए, परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत स्नातक योग्यता रखने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अध्यापक के पद पर पदोन्नति दी जाए।

उन्होंने बैठक के बाद जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर जिला प्रशासन को 18 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि यदि 23 फरवरी तक शिक्षकों की मांगें न मानीं गईं तो प्रदेश के सारे शिक्षक शिक्षा निदेशक कार्यालय लखनऊ पर अनवरत धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर महामंत्री संतोष अगिभनहोत्री, उपाध्यक्ष सुनीता सिंह, ईश्वर चन्द्र वर्मा, ललित शुक्ला, धर्मेन्द्र कुमार, शकील अहमद, सुरेन्द्र नाथ तिवारी,धीरज अस्थाना, अजय दीक्षित, मनोज कुमार, इकरार अहमद, अश्वनी मिश्रा सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें