फोटो-19- क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण करते डीएम पुलकित खरे। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। लॉकडाउन में ड्यूटी कर रहे शिक्षकों को सुरक्षा संसाधन दिलाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने मंगलवार को बीएसए को ज्ञापन दिया। इसमें कोरोना योद्धा शिक्षकों का भी 50 लाख का बीमा कराने की मांग की।
संघ के अध्यक्ष सुनीता त्यागी ने कहा कि बगैर सुरक्षा संसाधन ड्यूटी में लगाए गए शिक्षक कोरोना से कैसे मुकाबला करेंगे। उन्हें सुरक्षा की गारंटी दी जाए। सैकड़ों शिक्षक क्वारंटीन सेंटर में ड्यूटी दे रहे हैं। भीषण गर्मी में 45 डिग्री तापमान के बीच शिक्षक दूसरे प्रांत से आने वाले नागरिकों के लिए व्यवस्था करने में जुटे हैं। इसके अलावा कई शिक्षकों की ड्यूटी रेलवे स्टेशन में हैं। वह प्रवासी मजदूरों को बसों से क्वारंटीन सेंटर तक छोड़ते हैं। उन्होंने मांग की कि जान जोखिम में डालकर ड्यूटी कर रहे शिक्षकों को 50 लाख का बीमा कवर, सुरक्षा संसाधन जैसे पीपीई किट, मास्क, सैनिटाइजर उपलब्ध कराएं। इस मौके पर कोषाध्यक्ष उदय शंकर मिश्र, अजय दीक्षित आदि उपस्थित रहे।
फोटो-18-बीएसए हेमंत राव को ज्ञापन देते जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के पदाधिकारी। संवाद- फोटो : HARDOI