फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: व्हाट्सएप ग्रुप पर टिप्पणी में शिक्षक निलंबित

Fri, 18 Apr 2025 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
- बीएसए ने की कार्रवाई, दिसंबर 2024 में ही हुए थे बहाल
विज्ञापन

- भरावन के महीठा में तैनात था शिक्षक, भरावन बीआरसी से संबद्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। सोशल मीडिया पर अधिकारियों के विरुद्ध मनमानी टिप्पणी करने और व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर टिप्पणी को वायरल करने के आरोप में सहायक अध्यापक को बीएसए ने निलंबित कर दिया है।
बीएसए विजय प्रताप सिंह ने निलंबन अवधि में सहायक अध्यापक को भरावन बीआरसी से संबद्ध किया है। भरखनी और संडीला के खंड शिक्षाधिकारी को जांच अधिकारी नामित किया है।
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि भरावन के प्राथमिक विद्यालय महीठा में तैनात सहायक अध्यापक शिवम शर्मा को निलंबित किया गया है। शिवम शर्मा इससे पहले प्राथमिक विद्यालय भरावन प्रथम में तैनात थे। वहां पर सहायक अध्यापक विवाद के चलते डीएम के निर्देश पर दोनों अध्यापकों को पहले निलंबित किया गया था।
दिसंबर 2024 में दोनों को बहाल करते हुए शिवम शर्मा की तैनाती महीठा और सुरचना हंस की तैनाती बरगदी स्कूल में की गई। महीठा में तैनाती के बाद भी शिवम शर्मा तत्कालीन खंड शिक्षाधिकारी, बीएसए के विरुद्ध सोशल मीडिया पर मनमानी पोस्ट करते रहें। शिवम शर्मा ने हरदोई एक्सक्लूसिव नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप पर भी तथ्यहीन और भ्रामक टिप्पणी लिखकर वायरल किया। जिसमें खंड शिक्षाधिकारी डीएल राना और अन्य अधिकारियों पर मनमाने ढंग से लिखा गया है।
विज्ञापन

बताया कि नगर खंड शिक्षाधिकारी ने आख्या में कहा है कि सुधरने के लिए पर्याप्त अवसर दिए जाने के बाद भी शिवम शर्मा ने अपने आचरण और व्यवहार में कोई सुधार नहीं किया। जिस पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें