फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रस्साकसी प्रतियोगिता में छात्र हारे, शिक्षक बने विजेता

विज्ञापन
फोटो-21- आरआर इंटर कालेज के वार्षिकोत्सव में छात्र-शिक्षक रस्साकसी प्रतियोगिता में रस्सा खींचते श - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हवन पूजन के बाद आरआर इंटर कालेज के वार्षिकोत्सव की शुरुआत हुई। इसमें छात्रों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्र व शिक्षकों के बीच हुई रस्साकसी प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। इसमें शिक्षकों को विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन

विद्यालय के वार्षिकोत्सव का शुभारंभ गुरुवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, प्रबंधक कीर्ति सिंह व प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शिवशंकर पांडेय ने सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
हवन पूजन भी किया। इस दौरान कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने कहा कि वार्षिकोत्सव किसी भी विद्यालय को शैक्षिक एवं अन्य क्रियाकलापों का सटीक आंकलन है, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है।
विज्ञापन

रस्साकसी की प्रतियोगिता में सीनियर छात्र विजेता रहे, जबकि छात्र-शिक्षकों की प्रतियोगिता में शिक्षक विजयी घोषित किए गए। कुर्सी रेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हरीओम सिंह राजपूत, द्वितीय स्थान वंश गोपाल गुप्ता तथा तृतीय स्थान मिलन गुप्ता ने प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में सब जूनियर वर्ग में विशाल कुमार प्रथम, रवि वर्मा द्वितीय व सौरभ शर्मा तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में योगेंद्र कुमार सिंह प्रथम, अभिषेक वर्मा द्वितीय व तीसरे स्थान पर प्रिंस प्रजापति रहे। इसके अलावा बैडमिंटन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह राठौर ने सभी आगंतुकों का आभार जताया तथा विजयी छात्रों का उत्साहवर्धन भी किया। कार्यक्रम का संचालन सुबोध तिवारी ने किया। इस मौके पर शिक्षक सत्येंद्र सिंह, महेंद्र कुमार, राजीव सिंह, धीरेंद्र सिंह, श्याम नरायन त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें