फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बेटे न होने का ताना देकर बेटियों समेत घर से निकाला

Sat, 23 May 2026 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
टड़ियावां (हरदोई)। दहेज की मांग पूरी न होने और फिर दो बेटियों को जन्म देने के कारण ससुरालियों ने विवाहिता को पीट दिया। बेटा न होने का ताना देकर बेटियों समेत घर से निकाल दिया। विवाहिता ने पति पर दूसरी महिला से संबंध होने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने पति समेत चार ससुरालियों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन




सीतापुर जनपद के खैराबाद थाना क्षेत्र के रफातपुर निवासी आरती ने बताया कि उसकी शादी 30 जून 2020 को शिवम तिवारी से हुई थी। उसका मायका टड़ियावां थाना क्षेत्र के शेखौरा गांव में है। बताया कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति शिवम, ससुर दिनेश, सास नीलम, ननद निधि व अन्य परिजन दहेज में कार और नकदी की मांग करने लगे। किसी तरह वह ससुराल में ही परिजनों के साथ रहती रही। दावा है कि इसी बीच उसने दो बेटियों को जन्म दिया। इससे ससुरालीजन नाराज हो गए। बेटा न होने का ताना देकर पिटाई की जाने लगी। आरोप है कि बीती तीस मई को पति ने पिटाई कर दोनों बेटियों के साथ घर से निकाल दिया और जान से मारने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि पति के अवैध संबंध एक महिला से हैं। उस महिला ने भी फोन कर धमकियां दी हैं। प्रभारी निरीक्षक इख्तियार हुसैन ने बताया कि शिकायत के आधार पर पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें