हरदोई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला इकाई के बैनर तले सोमवार को रसखान प्रेक्षागृह में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 65 फीसदी से अधिक अंक पाने वाले हाईस्कूल व 60 फीसदी से अधिक अंक पाने वाले इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने कहा कि आज के छात्र ही कल का भारत हैं और प्रतिभाशाली छात्रों का उत्साहवर्धन किया जाना जरूरी है। छात्र हित में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। विद्यार्थी परिषद राष्ट्रवादी छात्र संगठन है। ये समय-समय पर विभिन्न क्षेत्र की प्रतिभाओं का सम्मान करता है। उन्होंने कहा कि भविष्य के भारत की चुनौतियों से पार पाने में विद्यार्थी सक्षम हैं।
परिषद के विभाग संगठन मंत्री पंकज पाठक ने कहा कि परिषद कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक राष्ट्रहित के लिए छात्रों को प्रेरित करने का कार्य करता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए केन ग्रोवर्स सोसाइटी के अध्यक्ष संजय तिवारी ने कहा कि छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए वह हमेशा तैयार हैं। कार्यक्रम में जिला संगठन मंत्री सुमित मिश्रा, जिला संयोजक ऋषभ कात्यायन, नगर मंत्री रविंद्र सिंह, नगर आंदोलन प्रमुख शिवम पाल आदि मौजूद रहे।