फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बेटे से 10 रुपये लेकर नदी में कूदा, बचाने को बेटा भी कूदा

विज्ञापन
विज्ञापन
राहगीर ने दोनों को नदी से सकुशल निकाला
विज्ञापन


-पाली में गर्रा नदी के पुल पर सोमवार दोपहर हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
पाली। गर्रा नदी के पुल से सोमवार दोपहर बेटे से 10 रुपये मांगकर व्यक्ति ने नदी में छलांग लगा दी। यह देखकर बेटा भी नदी में कूद गया। दोनों को पानी में देखकर उधर से निकल रहे एक शख्स ने भी नदी में छलांग लगाई और दोनों को सकुशल बाहर निकाल लिया। अधेड़ को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
पैंतापुर निवासी चंद्रेश (53) खेती करते हैं। उनकी बहन सरला का घर लोनार कोतवाली क्षेत्र के औहदपुर में है। रविवार को चंद्रेश की भांजी की शादी थी। इसमें शामिल होने वह रविवार को भी गए थे। सोमवार को बेटा सूरज उन्हें लेकर वापस गांव बाइक से जा रहा था। सूरज ने बताया कि गर्रा नदी के पुल पर पिता ने बाइक रोकने को कहा। इसके बाद सूरज से रुपये लिए और नदी में डालने के लिए चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूरज बाइक पर ही बैठा रहा। इसी दौरान अचानक चंद्रेश ने गर्रा नदी में छलांग लगा दी। यह देखकर पीछे से सूरज भी नदी में कूद गया। इस बीच नगर के मोहल्ला पटियानींव निवासी प्रमोद ने पिता-पुत्र को नदी में देखा तो उन्होंने भी नदी में छलांग लगा दी। प्रमोद ने दोनों को नदी से सकुशल बाहर निकाला। चंद्रेश को पीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार का कहना है कि नदी में कूदने का कारण पता किया जा रहा है।


बदलाव:


बेेटा → बेटा (स्तर 2: गलत अक्षर)
गांव → गांव (स्तर 1: चंद्रबिंदु → अनुस्वार)

सूूरज → सूरज (स्तर 2: गलत अक्षर)
कूछ → कूद (स्तर 2: गलत अक्षर)
पिता पुत्र → पिता-पुत्र (स्तर 1: हाइफन शब्द)

पहुंच → पहुंच (स्तर 1: चंद्रबिंदु → अनुस्वार)

स्थित → स्थिति (स्तर 2: छूटा अक्षर)


पुनर्लेखन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें