मौसम बदलने के साथ ही स्वाइन फ्लू का असर बढ़ने की आशंका से डीएम ने सीएमओ को पत्र लिखकर सतर्कता बरतने की निर्देश दिए है।
जिले
में मौसम का मिजाज बदलने पर स्वाइन फ्लू की संभावना बढ़ गई है। डीएम रमेश
मिश्र ने सीएमओ को पत्र लिखकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए, साथ ही मरीजों
की जांच के लिए किट की उपलब्धता को विभागीय अफसरों से वार्ता कर व्यवस्था
करने के निर्देश दिए हैं।
साथ ही मरीज के इलाज की व्यापक व्यवस्था कराने के
साथ दवाइयों की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। कहा कि
जिले में स्वाइन फ्लू के संबंध में सतर्कता बरती जाए। इधर, जिले से दो
मरीजों की सैंपल जांच को लखनऊ भेजे गए थे।
इस बाबत सीएमओ डा. वीके गुप्ता
ने बताया कि उनमें स्वाइन फ्लू के लक्षण नहीं पाए गए। लखनऊ में जनपद का एक
व्यक्ति निवास करता है, उसमें स्वाइन फ्लू के लक्षण मिलने की जानकारी हुई
है।