फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: रोडवेज बस में सफर करने में छूटे पसीने

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हरदोई। रक्षाबंधन पर रोडवेज बस में महिलाओं के किराये में छूट के कारण गुरुवार को पूरे दिन रोडवेज स्टेशन पर यात्रियों को बस में चढ़ने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। यात्री पूरे दिन बस के इंतजार परेशान रहे। पहले दिन स्थानीय स्टेशन से 2806 महिलाओं ने निशुल्क यात्रा की।
राखी के त्योहार पर रोडवेज बस में महिलाओं को यात्रा के दौरान किराये में छूट दी गई है। त्योहार पर यात्रियों की संख्या वैसे भी बढ़ जाती है। राखी के त्योहार पर महिलाओं को किराये में छूट मिलने से उनकी संख्या और बढ़ गई। बुधवार व गुरुवार को पूरे दिन रोडवेज बस स्टेशन पर यात्रियाें की भीड़ रही। यात्रियों को बस का घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

बस पर चढ़ने के लिए भी यात्रियों को मशक्कत करनी पड़ी। बस में चढ़ने के लिए दरवाजे के स्थान पर कई यात्रियों ने चालक के लिए बने दरवाजे की ओर से भी चढ़ने का प्रयास किया। वहीं बच्चों को खिड़की के रास्ते बस में चढ़ाया गया। गुरुवार को रोडवेज बस स्टेशन पर पूरे दिन ऐसा ही नजारा रहा। यात्रियों को यात्रा करने के लिए परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

आरएम अपराजित श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली मार्ग पर अतिरिक्त बसें लगाई गई थी, मार्ग पर यात्रियों की संख्या अधिक होने पर उनको दूसरे मार्ग पर लगा दिया गया है। हरदोई परिक्षेत्र में पहले दिन से 42802 महिलाओं ने निशुल्क यात्रा की। जिसमें हरदोई डिपो से 2806, सीतापुर से 8290, गोला से 7151, लखीमपुर से 8067, शाहजहांपुर से 14054 और कन्नौज से 2434 महिलाओं ने निशुल्क यात्रा की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें