फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत, पत्नी समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के मल्लावां-संडीला रोड पर भजेहटा गांव के पास सड़क पर अचानक मवेशी के आ जाने से बाइक टकरा गई। इससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जब बाइक सवार पत्नी, पुत्री व सास घायल हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के गांव पुरबावां निवासी मुकेश सक्सेना (25) अपनी पत्नी मौसमी (23) एक वर्षीय पुत्री नैना, सास विनीता (48) पत्नी परशुराम सभी बाइक से गुरूवार को रक्षाबंधन पर कासिमपुर थाना क्षेत्र के गांव हिया ननिहाल जा रहे थे। बाइक मुकेश चला रहा था।
विज्ञापन

रास्ते में मल्लावां संडीला रोड पर भजेहटा गांव के पास सड़क पर अचानक एक मवेशी के आ जाने से बाइक टकरा गई। इससे गिरकर बाइक सवार सभी घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया।
जहां पर डॉक्टर ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया। पत्नी मौसमी व सास विनीता की हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बेटी नैना को हल्की चोट होने की वजह से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं
रक्षाबंधन त्योहार के दिन मुकेश की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल खराब है। त्योहार की खुशियां मातम में बदल गई। मुकेश की मौत की सूचना पाकर गावं में उसे देखने वालों की भीड़ लग गई। मुकेश बहुत ही मिलनसार था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें