फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: शीतगृह में गड़बड़ी पर डीएचओ से रिपोर्ट तलब, उद्यान निरीक्षक को निलंबित करें

Wed, 15 Mar 2023 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
गैरहाजिर उद्यान निरीक्षक को करें निलंबित, शीतगृह में गड़बड़ी की दें रिपोर्ट
विज्ञापन

- उद्यान मंत्री ने शीतगृह का लिया जायजा
- लखीमपुर खीरी के डीएचओ को दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। उद्यान विभाग के मंत्री ने बुधवार को शीतगृह का औचक निरीक्षण लिया। यहां गड़बड़ी मिलने उद्यान निरीक्षक की गैरहाजिरी पर नाराजगी जाहिर की। जिला उद्यान अधिकारी से शीतगृह के संबंध में पूरी रिपोर्ट तलब की, ताकि लाइसेंस निरस्त किया जा सके। वहीं गैरहाजिर उद्यान निरीक्षक को निलंबित करने के निर्देश लखीमपुर खीरी के डीएचओ को दिए हैं।
उद्यान विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह ने बुधवार को आलू भंडारण के संबंध में चल रही प्रक्रिया और व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने विकास भवन सभागार में शीतगृह संचालकों, आलू किसानों, उद्यान और मंडी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। मंत्री ने बिलग्राम में सांडी रोड स्थित मेसर्स अश्वनी कुमार मदन पाल शीतगृह का औचक निरीक्षण किया। उद्यान निरीक्षक अंकित रस्तोगी गैरहाजिर थे। ड्यूटी के बाद भी गैरहाजिरी पर उद्यान निरीक्षक को निलंबित करने के निर्देश लखीमपुर खीरी के डीएचओ को दिए। किसानों ने शीतगृह संचालक की शिकायत की। इस पर लाइसेंस निरस्त और जिला उद्यान अधिकारी हरदोई के विरुद्ध निलंबन के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि निदेशालय के वरिष्ठ अधिकारी मंडलवार ड्यूटी कर रहे हैं, जबकि देखने में आ रहा है कि जिला उद्यान अधिकारी की ओर से जो कर्मचारी शीतगृह पर लगाए गए हैं, वह उपस्थित नहीं हैं। इसकी समीक्षा भी नहीं की जा रही है। बैठक में सीडीओ सौम्या गुरूरानी, जिला उद्यान अधिकारी सुरेश कुमार, मंडी सचिव बबूल लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें