पोषण ट्रैकर एप पर काम न करने पर 17 कार्यकर्ताओं का मानदेय काटा
- डीपीओ ने हरियावां, अहिरोरी सीडीपीओ की संस्तुति पर की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। पोषण ट्रैकर एप पर लाभार्थियों की फीडिंग और काम न करने पर बाल विकास परियोजना अहिरोरी और हरियावां के 17 आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यकर्ताओं के मानदेय में कटौती की गई है।
डीपीओ ने बुद्धि मिश्रा ने बताया कि पोषण ट्रैकर एप पर काम न करने के कारण इन केंद्रों के लाभार्थियों को पोषक आहार के साथ ही केंद्र पर संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों से वंचित होना पड़ता है। बताया कि अहिरोरी के आंगनबाड़ी केंद्र लोहारताली की सुनीता देवी, अहिपोरी-टू की सुनीता, सारीपुर हीरालाल की सावित्री देवी, गदनपुर कुंइया की रेनू देवी, सिलोबर की छाया जायसवाल, गलखोरिया की सुषमा मिश्रा, अहमदपुर की नीलम देवी और हरियावां की कलवारी ग्रंट मिनी की कमला देवी, कंधीरनपुरवा की मनोकांती, नेवादा कमला, अहमदी की मीना देवी, अलावलपुर की सुनीता देवी, आटदानपुर प्रथम की गीता देवी, अरवापुर रामसुखी, हलीलपुर सरिता देवी, असिगांव की सांत्वना सिंह और मंझिया द्वितीय की मीना सिंह के मानदेय में कटौती की गई है।