फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पाली में जर्जर तार और पोल बदलने को सर्वे शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रिवैंप योजना के तहत कस्बे में एनसीसी कंपनी ने सर्वे शुरू कर दिया है। यह सर्वे लगभग 10 दिन तक चलेगा जिसमें जर्जर तार, बिजली के पोल आदि को बदलले के लिए चिन्हित किया जाएगा।
विज्ञापन

सर्वे करने आई टीम के जेई पिंकू पांडेय ने बताया एनसीसी कंपनी कस्बे के सभी 15 वार्डों में सर्वे कर रही है। पहले फेज में बिजली के पोल व जर्जर तारों की स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। साथ ही जहां पर पोल के बीच में दूरी होने से तार लटक रहा है। वहां दूरी के हिसाब से नए पोल को लगाए जाने का इस्टीमेट तैयार होगा। यह सर्वे 10 दिन तक चलेगा। उसके बाद रिपोर्ट डिपार्टमेंट को सौंपी जाएगी। डिपार्टमेंट के निर्देश पर आगे का काम होगा । उन्होंने बताया लगभग एक माह के अंदर कस्बे के जर्जर तारों व पोल को बदला जाएगा। विद्युत उपकेंद्र पाली के जेई वीरेंद्र कुमार ने बताया कि एनसीसी टीम सर्वे कर रही है। जल्द ही रिवैंप योजना के तहत कस्बे के जर्जर तारों व पोल को बदलकर नया कर दिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें