शाहाबाद (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कन्नौज निवासी पति समेत आठ लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है।
ग्राम कालागाढ़ा निवासी ऋषिपाल ने अपनी पुत्री सीमा देवी की शादी छह साल पहले कन्नौज जनपद के मोहल्ला विष्णुगंज निवासी निर्मेश कुमार के साथ की थी। आरोप है कि ससुरालीजन दहेज न मिलने से खुश नहीं थे। बिजनेस के लिए पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न कर पाने पर दो अप्रैल को सीमा देवी को पीटा, फिर छोटी बच्ची के साथ घर से निकाल दिया था। इस संबंध में विवाहिता सीमा देवी की तरफ से निर्मेश कुमार, देवर प्रवेश कुमार, जेठ बृजेश कुमार ,जेठानी बेबी, ससुर नवाब सिंह व सास सुशीला देवी, देवरानी रूबी व ननद साधना के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीमा ने पुलिस को बताया कि ससुरालीजन मौजूदा समय में अर्जुनगंज सुशांत गोल्फ लखनऊ दक्षिणी में किराये के मकान में रह रहे हैं।
कोतवाल दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी गई है। (संवाद)