फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 घंटे बाधित रही आपूर्ति, उपभोक्ताओं ने सप्लाई रूम में डाला ताला

विज्ञापन
आशानगर उपकेंद्र के गेट पर खड़े उपभोक्ता। अमर उजाला - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। 36 घंटे से बिजली संकट के कारण परेशानी झेल रहे उपभोक्ताओं ने मंगलवार को आशानगर उपकेंद्र के सप्लाई रूम में ताला डाल दिया और जमकर हंगामा किया। तालाबंदी के दौरान आक्रोशित उपभोक्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। एक घंटे हंगामा और नारेबाजी के बावजूद कोई जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचा। बात न बनती देखकर उपभोक्ता सिस्टम को कोसते हुए घर लौट गए।
विज्ञापन

शहर से लेकर देहात तक इस भीषण गर्मी में लगातार हो रही बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। आशानगर, कोयलबाग कालोनी, चरौली में तो सोमवार पूरे दिन और रात लाइट गायब रही। इसके अलावा सिटी पॉवर हाउस, लखनऊ चुंगी, सुभाष नगर, आवास विकास कालोनी, प्रगतिनगर, खगेश्वरपुरवा आदि स्थानों पर भी आठ घंटे बिजली बाधित रही। जिससे भीषण गर्मी से लोग परेशान हो उठे। लोगों ने जैसे-तैसे छतों पर रात काटी। करीब 36 घंटे तक बिजली न मिलने से लोगों में गुस्सा भर गया।
मंगलवार दोपहर तक लाइट न आने पर लोगों ने आशानगर उपकेंद्र पर सप्लाई रूम में ताला डाल दिया। तालाबंदी कर उपभोक्ताओं ने वहां जमकर नारेबाजी की। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिजली आपूर्ति को लेकर अधिकारी गंभीर नहीं हैं। नियमित विद्युत आपूर्ति देने, खराब ट्रासंफार्मरों को बदलने, जर्जर तारों की जगह नए तारे डालने पर विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। एक घंटा उपभोक्ताओं ने कार्यालय पर हंगामा किया। इसके बाद भी कोई विभागीय अफसर मौके पर समस्या जानने नहीं पहुुंचा तो उपभोक्ता वापस चले गए।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में भी बाधित रही बिजली
बिजली का संकट शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिखा। इटौली, हरिहरपुर, सुरसा, बेहटागोकुल, भरखनी, अनंगपुर आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रही। जिससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हुई।
सौरभ सिंह ने कहा कि मोहल्ले में दो दिन से लगातार बिजली कटौती की जा रही है। जिसकी सूचना भी दी गई लेकिन अधिकारियों ने कोई एक्शन नहीं लिया। इस भीषण गर्मी में सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों को हो रही है।
सुबोध ने कहा कि सरकार द्वारा शहर में 24 घंटे सप्लाई देने के फरमान हैं, लेकिन शहर में तो 12 घंटे कटौती की जा रही है। जिससे सरकार की मंशा पर पानी फिर रहा है। अधिकारी मनमानी कर रहे हैं।
आयुष ने कहा कि एक तो भीषण गर्मी और दूसरे बिजली कटौती लोगों को परेशान किए है। शहर में रहने के बावजूद शहरी सुविधाएं नहीं मिल पा रहीं हैं। विभाग की मनमानी से सब परेशान हैं।
आदर्श ने कहा कि बिजली कटौती ने परेशान कर दिया है। अब तो कनेक्शन कटाने का मन कर रहा है। इतना मोटा बिल देने के बाद भी आपूर्ति सही से नहीं मिल पा रही है। इससे तो अच्छा सोलर सिस्टम लगवा लें।
उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली दी जा रही है। सोमवार को उपकेंद्र पर लगी मशीनों में तकनीकी दिक्कत आने के कारण आपूर्ति बाधित रही। अन्य स्थानों पर फाल्ट होने से बिजली आपूर्ति बाधित रही। फाल्ट सही कराने के बाद सप्लाई दी गई है।
विज्ञापन

एके सिंह, अधिशासी अभियंता उपखंड प्रथम हरदोई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें