फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मृत कोटेदार के नाम से राशन उठवाने में पूर्ति निरीक्षक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। संडीला तहसील के पूर्ति निरीक्षक को मृत कोटेदार के नाम से राशन उठवाने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही विभागीय जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन

खाद्य आयुक्त की ओर से संडीला पूर्ति निरीक्षक सुमित कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया है। आयुक्त की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि तहसील की ग्राम सभा जनसरा के राशन कोटेदार की जनवरी में मौत हो गई। उसके कार्ड को पड़ोस की ग्राम सभा कनौरा में राशन दुकान से संबद्ध कर दिया गया था। इसके बावजूद पूर्ति निरीक्षक फरवरी से जून तक जनसरा के कोटेदार के पुत्र के यहां पर राशन उतरवाते रहें। उसका वितरण भी उसके पुत्र के माध्यम से किया जाता रहा। इसकी शिकायत आवंटित कोटेदार और ग्रामीणों ने की थी। इसकी विभागीय जांच कराई गई। जांच में शिकायत सही पाई गई। आरोप है कि पूर्ति निरीक्षक ने राशन को जनसरा में उतारने की एसडीएम से अनुमति भी नहीं ली और कनौरा की राशन दुकान पर राशन न उतरवाकर मृतक कोटेदार के घर पर ही राशन उतरवाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें