पाली। बाधित बिजली आपूर्ति 80 घंटें बाद बहाल हो सकी। इससे कस्बा सहित 100 से अधिक गांवों के 22 हजार उपभोक्ताओं ने राहत मिली। आपूर्ति शुरू होते ही थाने के पास रखे ट्रांसफार्मर के तार में आग लग गई। जिस पर तत्काल काबू पाया गया।
आगमपुर स्थित 132 केवीए पावर हाउस से पाली बिजली उपकेंद्र को बिजली सप्लाई होती है। गर्रा नदी में आई बाढ़ का पानी आगमपुर उपकेंद्र में शुक्रवार को घुस गया था। इसके कारण रात दो बजे से बिजली सप्लाई ठप हो गई थी। लोग भीषण गर्मी से बेहाल थे। पेयजल की भी समस्या खड़ी हो गई थी। रविवार को गर्रा नदी के जलस्तर में आई गिरावट के बाद बिजली उपकेंद्र में घुसे पानी को बाहर निकाला गया। सोमवार की दोपहर 12 बजे बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई। हालांकि दस मिनट आपूर्ति होने के बाद सवा 12 बजे से 1 बजकर 45 बजे तक डेढ़ घंटे की रोस्टिंग हो गई। दो बजे आपूर्ति सुचारू रूप से चालू हुई।
सुबह छह से नौ कटौती बंद करने की मांग
संडीला। भाजपा नेता लोकेश सैनी ने ऊर्जामंत्री को भेजे पत्र में बताया कि कस्बा को सुबह छह से नौ बजे तक बिजली कटौती से मुक्त रखा जाए। इस समय बिजली कटौती से सुबह ऑफिस व स्कूल जाने वाले छात्रों को समस्याओं का सामान करना पड़ता है। (संवाद)