स्वास्थ्य पर्यवेक्षक पुरुष-महिला कार्यकत्री समन्वयक
समिति की रविवार को जिला अस्पताल में हुई बैठक में डीएम के नाम पर
चिकित्साधिकारियों द्वारा खाली चेक लेने पर आक्रोश जताया गया और उनके
द्वारा अंटाइड एवं वीएचएससी के सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका जताई गई।
बैठक
को संबोधित करते हुए बाबू सिंह ने बताया कि महिला कार्यकत्रियों का कहना
है कि जिले के समस्त अधीक्षक एवं प्रभारी अधिकारी डीएम का आदेश बता कर
महिला कर्मचारियों से सादी चेकों पर हस्ताक्षर कराके ले रहे है। उन्होंने
आशंका जाहिर की इन चेकों के माध्यम से वह अंटाइड एवं वीएचउससी के सरकारी धन
में हेराफेरी कर रहे हैं।
जिससे महिला कार्यकत्री अपने भविष्य के प्रति
काफी चिंतित हैं। उन्होंने बताया कि 8 फरवरी को सीएमओ का स्वास्थ्य
कार्यकर्ताओं के संबंध में एक ज्ञापन दिया गया था। इसके बावजूद आज तक उस
पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि संगठन को सुचारु चलाने
के लिए शासन के निर्देशानुसार चिकित्सालय में एक कमरा आवंटित किया जाए।
उन्होंने कहा कि पूर्व की बैठक में सीएमओ को सौंपी गई समस्याओं का निस्तारण
न हुआ तो संगठन कार्य बहिष्कार करेगा
और सीएमओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन
करेगा। बैठक को प्रभा सिंह, कामिनी श्रीवास्तव, नीलम दीक्षित, नीरू सिंह,
राजेश सिंह और अखिलेश दीक्षित आदि ने संबोधित किया।